बागबाहरा: पिकप के ठोकर से युवक को गंभीर चोट



बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में ईश्वर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी ग्राम बिहाझर पोष्ट बागबाहरा तह. बागबाहरा जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी है दिनांक 30/09/2023 दिन शनिवार रात 07/30 से 08/00 बजे की बीच पुत्र देव प्रसाद साहू एवं गांव के ही नरसिंग साहू के साथ अपनी मोटर सायकल सीडी डान क्रमांक CG 06 P 7694 से बागबाहरा से बिहाझर आ रहे थे ग्राम बिहाझर में भेखलाल साहू के घर के पास पहुंचे थे कि उसी समय एक अज्ञात पिकअप वाहन के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पुत्र देवप्रसाद साहू के मोटर सायकल को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे पुत्र देवप्रसाद साहू एवं नरसिंग साहू को चोट लगने से तत्काल बागबाहरा अस्पताल ले गये। नरसिंग साहू की स्थिति ठीक है लेकिन पुत्र देवप्रसाद साहू को ज्यादा चोट लगने के कारण रायपुर अस्पताल रिफर कर दिया गया है। अभी वह वी वाय अस्पताल कमलविहार रायपुर में आईसीयू में भर्ती है पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



















