बागबाहरा

बागबाहरा:चिरायु ने बदली तरुणा की जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन से लौटी मुस्कान

बागबाहरा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भानपुर की कक्षा 7वीं में अध्ययनरत 12 वर्षीय कुमारी तरुणा यादव के लिए चिरायु योजना के तहत मिली स्वास्थ्य सुविधा नई जिंदगी की उम्मीद लेकर आई। जन्मजात हृदय रोग के कारण तरुणा को बचपन से ही खेलने-कूदने, दौड़ने और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती थी। परिवार इसे सामान्य कमजोरी समझ रहा था।
विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे चिरायु दल ने तरुणा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद उसके जन्मजात हृदय रोग की पहचान हुई। बीमारी की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल उपचार की प्रक्रिया शुरू की और तरुणा को रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा हृदयालय अस्पताल भेजा गया। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक जांच के बाद उसका निःशुल्क हृदय ऑपरेशन किया।
उपचार के दौरान परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं उठानी पड़ी। ऑपरेशन के बाद तरुणा के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब वह सामान्य गतिविधियों में आसानी से भाग ले रही है तथा पहले की तरह चलने-फिरने और खेलने-कूदने में सक्षम हो रही है।
तरुणा के परिजनों ने समय पर बीमारी की पहचान कर उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिरायु दल और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया। तरुणा के उपचार में चिरायु दल के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास कुमार चौहान, डॉ. सुजाता शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेखा साहू एवं आरएचओ विशाखा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम ने बीमारी की पहचान से लेकर उपचार तक संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!