बागबाहरा:घर घुसकर मारपीट

बागबाहरा। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर घुसकर गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।कुंती मानिकपुरी ने पुलिस को बताई कि वह साकिन सिर्री थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की रहने वाली है ,विगत 03 वर्ष से घरेलु विवाद को लेकर अपने पति से अलग रह रही है , वर्तमान में जैन काम्प्लेक्स बागबाहरा में किराये के मकान में रहती है और विश्वा ढाबा में मजदूरी का काम करती है। दिनांक 20/07/2025 के सुबह 09.00 बजे अपने किराये के कमरा में थी उसी समय कमरा के सामने कीर्ति साहू ,किरण साहू दोनो आकर दरवाजा को खटखटाई तब दरवाजा को खोली तब दोनो कमरा के अंदर जबरदस्ती घुसकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करते चरित्र में संदेह कर तुम्हारा विजय साहू के साथ अवैध संबंध है उसे कहा छुपाकर रखे हो कहकर पहने कपडे को फाड दिये और हाथ थप्पड लात घुंसा से दोनो गाल को ,दाहिना हाथ की कलाई को और गुप्तांग को मारपीट करने से कलाई में चोंट लगा और गुप्तांग से खुन बहने लगा । घटना को जैन काम्प्लेक्स में किराये में रहने वाले देखे सुने है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 332(c)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























