सरायपाली: हाथ मुक्का से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।भारती ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बैतारी थाना सरायपाली की रहने वाली है गृहणी है कक्षा 12 वीं तक पढी लिखी है। दिनांक 11/08/2025 को देवर राकेश यादव हमारे घर में लगे बिजली के वायर को काट कर अपने घर के बिजली में जोड दिया था। जिसके कारण हमारे घर बिजली नही आ रहा था तब बोली कि तुम लोग हमारे वायर को क्यों काट कर जोडे हो अलग से वायर लाकर बिजली लगा लो, कहने पर अश्लील गाली गलौज करते हुए तुम्हारा पति नही है तुझे जान से मार देंगें कहकर गाली गलौच करते हुए देवर राकेश यादव एवं ससुर सुरेश यादव हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए गला को दबाने लगा तब किसी तरह छुडाई । मारपीट से सिर, गला में चोट लगकर दर्द हो रही है। घटना के बारे में पति एवं दादा ससुर मुनु यादव को बतायी । दिनांक 12/08/2025 को सुबह 08/00 बजे भी ससुर एवं देवर तू चल भाग निकल तेरा कोई बंटवारा नही है कहकर गाली गलौच कर रहे थे। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























