महासमुंद: हाथ मुक्का ईट से मारपीट जानिए मामला

महासमुन्द। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ मुक्का ईट से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।गणेश जगत ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 23 सुभाष नगर महासमुंद का रहने वाला है पढा लिखा नहीं है नास्ता ढेला का संचालन करता है दिनांक 01.04.26 को रात्रि करीबन 10.30 बजे स्वयं और दोस्त टूनू लालदाढी पारा चौंक के पास आम रोड में घुमने के लिये गये वहां पहले से विक्की मांझी एवं नरेश मांझी उपस्थित थे। दोस्त टूनू ने बताया कि विक्की मांझी एवं नरेश मांझी साथ कुछ दिन पहले मारपीट किये थे तब उन दोनों के पास जाकर पुछा कि दोस्त टूनू के साथ क्यों मारपीट किये हो तो उतने में विक्की मांझी एवं नरेश मांझी दोनों एक राय होकर तू कौन होता है पुछने वाला कहकर गंदी गंदी गाली गलौज देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया है और विक्की मांझी द्वारा पास में पडे ईंट से मारपीट किया है मारपीट करने से बायें गाल, नाक, होंठ, मुंह अंदर चोंट आकर दर्द हो रहा है। घटना को देखकर दोस्त टूनू बीच बचाव किया है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























