महासमुंद: यूवक को रोड़ किनारे बाईक खड़े करना पड़ा महंगा बाईक हुआ पार

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।ईश्वर सेन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं. 04 नयापारा महासमुंद में रहता है कक्षा 05 वीं तक पढाई किया है । सब्जी एवं मछली बेंचने का काम करता है । दिनांक 01.03.2026 को अपने मोटर सायकल TVS XL 100 क्रं0 CG 06 HD 9982 में मछली बेंचने ग्राम पचेडा की तरफ गया था वहां से वापस आते समय शाम करीब 07.30 बजे सोहम अस्पताल के सामने एनएच 353 रोड किनारे गाडी को खडा कर पेशाब करने रोड से थोडा दूर गया था करीब 10 मिनट बाद वापस आया तो देखा कि गाडी जहां खडा किया था वहां पर नहीं था जिसे आस पास पता तलाश किया पता नहीं चला । मोटर सायकल TVS XL 100 क्रं0 CG 06 HD 9982 जिसका चेचिस नंबर MD621BP20S1C16366 इंजन नंबर BP2CS1104433 कीमती करीबन 20000 रूपये जो बेटे कोमल सेन के नाम से है को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























