महासुमंद

महासमुंद: अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूवक की हत्या मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी वस्तु से मारकर यूवक की हत्या का मामला सामने आया है।रूपेश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते का रहने वाला है, कक्षा 10 वीं तक पढ़ा लिखा है। रोजी मजदूरी का काम करता है।  चचेरा भाई प्रकाश पटेल पिता यज्ञनारायण पटेल उम्र 23 वर्ष सा. खैरा महासमुंद का रहने वाला है जो कि दिनांक 05.4.2026  के रात मे घर नहीं आया था, तब सुबह परिवार के लोग प्रकाश पटेल को ढूंढ रहे थे। कहीं पता नहीं चल रहा था, तब उनके दोस्त आदित्य अग्रवाल से पूछताछ करने पर बताया कि रात 12  बजे प्रकाश पटेल अपने घर के पास खड़ा हुआ था। और आदित्य अपने घर चला गया था, उसके बाद प्रकाश पटेल कहां गया मालूम नही है। तव आसपास मोहल्ला व उनके अन्य साथियों से पता तलाश कर रहे थे। कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। तभी वाट्सप ग्रुप में एक लड़के का ग्राम खट्टी में लाश मिला है तथा फोटो वायरल होने लगा, जिसे देखने पर चचेरा भाई प्रकाश पटेल का फोटो था। फिर अपने साथी अजय प्रजापति के साथ घटना स्थल ग्राम खट्टी का जंगल पहुंच कर देखा तो मृतक चचेरा भाई प्रकाश पटेल था जो दिनांक 05.04.2026  के रात्रि में घर नहीं आया था। मृतक का चेहरा, मुंह, सीना, गर्दन पर चोट का निशान है तथा गला में पीला रंग का गमछा बंधा हुआ है, मृतक प्रकाश पटेल की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी वस्तु से मारकर हत्या करने से हुई है। लेकिन मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल रहा है।  पुलिस ने 103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!