सरायपाली

सरायपाली: मेरे साथ मिस्त्री काम में क्यों नही जा रहे हो कहते पिटाई जानिए मामला

सरायपाली।  आरक्षी केंद्र अंतर्गत  गाली गलौज कर  हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।उमाशंकर यादव ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी ग्राम डंगनिया थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है। दिनांक 05.04.2026 के रात करीबन 09.00 बजे गांव के बजरंग बली मंदिर के पास अपने मोबाईल से दोस्त के साथ क्रिकेट देख रहे थे उसी समय गांव के मुक्ति कुमार एवं किशन कुमार दोनो आये और मेरे साथ मिस्त्री काम में क्यों नही जा रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया एवं बीच बचाव करने आई  मां सत्यवती यादव को भी  गंदी गंदी गाली गलौच करते मुक्ति कुमार द्वारा डंडा से मारपीट किया है मारपीट करने से  दोनो हाथ एवं गला में चोट आया है। मारपीट को अश्वनी कुमार, सौरव कुमार देखे सुने है।   पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!