सरायपाली

सरायपाली:शादी में निमंत्रण देने को लेकर मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत शादी में निमंत्रण देने को लेकर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।गंगाधर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  निवासी ग्राम कोयलारीडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है। दिनांक 05.04.2026 के शाम करीबन 07.00 बजे  अपने लडका चंद्रशेखर यादव गुटखा खाने गांव के नीलमणी पटेल के किराना दुकान गया था जिसे बुलाने के लिये जा रहा था उसी समय मोहर साय यादव, धोबीलाल यादव द्वारा  बोला कि तुम्हारी लडकी के शादी में घासीराम को क्यों निमंत्रण दिये हो कहकर  गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मोहरसाय एवं धोबीलाल यादव दोनो डंडा से  मारपीट किया है धोबीलाल द्वारा सिर को डंडा एवं मोहरसाय द्वारा डंडा से  पीठ को मारा है जिससे  बहुत दर्द हो रहा है। मारपीट करते देख गांव के रोहित यादव, मुकेश पटेल देखे सुने एवं बीच बचाव किये है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!