कीमती जेवरात पार

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल।नंदलाल दीवान ने पुलिस को बताया कि वह साकिन ग्राम रेवा थाना बागबाहरा का रहने वाला है ,खेती किसानी तथा रोजी मजदूरी का काम करता है । साथ छोटा भाई मुरली दीवान भी अपने पत्नि बच्चे के साथ रहता है कि दिनांक 12.10.2024 को हमारे घर में नवाखाई त्यौहार का कार्यक्रम था जो कि हमारा पुराना घर ग्राम रेवा में ही नीचे पारा में ही है। तथा हमारे देवी देवता वही विराजमान है और हम वर्तमान में ग्राम में ही ऊपरपारा में रहते है कि दोपहर करीबन 01.30 बजे स्वयं तथा छोटा भाई मुरली अपने अपने परिवार को लेकर नीचे पारा स्थित अपने पुराना घर में नवाखाई मनाने गये थे जो हमारे द्वारा घर के बाहर के दरवाजे में ताला नही लगाये थे सिर्फ कुंडी लगाकर चले गये थे उसी दरीम्यान ऊपरपारा स्थित नया घर को सुना जानकर कोई अज्ञात चोर घर के कमरो में रखे व आलमारी में रखे रूपये करीबन 40,000 रूपये जिसमें से 17,000 मुरली के व 23000 रूपये मेरे तथा घर के आलमारी में रखे सोने चांदी के गहने 01. पैर पट्टी नगोड़ी 01 नग करीबन 8135 रूपये ,02. पायल 1 नग किमत 6720 रूपये ,03. इरिंग 1 नग 29143 रूपये सोने का ,04. पत्ती 04 नग सोने का कीमत 10600 उपरोक्त सभी समानो व रूपये पैसो को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























