बागबाहरा

बागबाहरा:सुनसुनिया में चोरों का आतंक, घर के सामने से बाइक ले उड़े चोर

बागबाहरा। वार्ड क्रमांक 01 ग्राम सुनसुनिया निवासी एवं स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत राजेन्द्र कुमार पैकरा की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने बागबाहरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
राजेन्द्र कुमार पैकरा ने पुलिस को बताया कि 17 मई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचे और अपनी पुरानी इस्तेमालशुदा TVS Victor क्रमांक CG 04 MH 4723 को घर के सामने लॉक कर खड़ी कर अंदर सोने चले गए। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे उठकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी।
उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। चोरी हुई बाइक का इंजन नंबर JF1FJ1X12093 एवं चेसिस नंबर MD625GF17J1F27348 है, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।
घटना की जानकारी तुषार पैकरा एवं चिंताराम साय को दी गई। शिकायत के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!