बागबाहरा:हाथ मुक्का एवं डंडा से पिटाई


बागबाहरा ( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जुगुल टण्डन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम हरनादादर में रहता है ,पढाई लिखाई नही किया है ,वृध्द होने से अपने घर में रहता है। पडोस में सुनील गिलहरे ,कोमल गिलहरे एवं उसकी मां ईश्वरी गिलहरे अपने परिवार के साथ रहती है। दिनांक 02/04/2024 के दोपहर करीबन 03.30 बजे कोमल गिलहरे का पुत्र उम्र 02 वर्ष घर में आकर खेल रहा था जिसे बोला कि अपने घर जाओ मैं थोडा आराम करूंगा बोला उतने में कोमल गिलहरे ,सुनील गिलहरे एवं उसकी मां ईश्वरी गिलहरे तीनो घर के सामने आकर बेटे को पसंद नही करते हो अपने घर में खेलने नही देते हो कहकर तीनो एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये सुनील गिलहरे एवं कोमल गिलहरे द्वारा हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























