सरायपाली
सरायपाली:चप्पल और हाथ-मुक्के से हमला, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

सरायपाली। थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली में पुरानी बातों को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थिया आशा सेन निवासी वार्ड क्रमांक 05 डोंगरीपारा पतेरापाली ने थाना सरायपाली में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 24 मई 2026 को गांव के ही किरण पटेल, बिल्लू पटेल और पूजा सिदार ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ अश्लील गाली-गलौच की तथा हाथ-मुक्का और चप्पल से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान बाल खींचकर भी मारपीट की गई।
प्रार्थिया की लिखित शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
AD#1































