सरायपाली
सरायपाली:घर बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई से की मारपीट

सरायपाली । बाजार पारा वार्ड नंबर 11 में घर बंटवारे के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरंग डोंगरी ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई दिलीप डोंगरी पिछले एक माह से घर बंटवारे को लेकर विवाद कर झगड़ा करता था। 31 मई को दोपहर करीब 2:10 बजे दिलीप डोंगरी नशे की हालत में घर पहुंचा और घर बंटवारे की मांग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे बजरंग डोंगरी के बाएं हाथ में चोट आई।
घटना को आसपास के लोगों ने देखा और सुना। मामले में पुलिस ने 115(2)-BNS एवं 296-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी
AD#1
































