खल्लारी

खल्लारी :पति पर घरेलू हिंसा, मारपीट और धमकी का केस दर्ज जानिए मामला

महासमुंद । जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तम लहरे ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में पामलेश्वर लहरे से हुई थी और उनकी दो वर्षीय पुत्री है। महिला वर्तमान में गर्भवती भी है। शिकायत के अनुसार, पति द्वारा लंबे समय से घरेलू विवाद के दौरान गाली-गलौज, मारपीट, मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 15 जून 2026 को पति ने शराब के नशे में घर पहुंचकर महिला से मारपीट की, घर से निकालने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने यह भी बताया कि मामले को लेकर पहले सखी वन स्टॉप सेंटर, महासमुंद में काउंसलिंग कराई गई थी, लेकिन समझाइश के बाद भी पति के व्यवहार में सुधार नहीं आया।
महिला की लिखित शिकायत पर खल्लारी पुलिस ने आरोपी पामलेश्वर लहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत अपराध क्रमांक 78/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!