खल्लारी:ईको वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर कार क्षतिग्रस्त

खल्लारी। आरक्षी केंद्र अंतर्गत ईको वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।मोहम्मद आजम ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 15 पटेल नगर खरियार रोड थाना जोंक जिला नुवापाड़ा(ओड़िसा) का रहने वाला है, कक्षा 12 वीं तक पढ़ा लिखा है । खरियार रोड में रजा एरोमैटिक फैक्ट्री का संचालन करता है । दिनांक 24.03.2026 को अपने कार KIA SELTOS क्रमांक CG 04 QH 9005 से स्वयं तथा संदीप जैन व जीत्तू गुप्ता खरियार रोड से रायपुर जा रहे थे । करीबन 03.25 बजे NH 353 धान मण्डी के सामने बी के बाहरा पहुंचे थे कि गलत दिशा से आ रही वाहन इको क्रमांक CG 07 DC 2296 का चालक द्वारा अपने इको को तेजरफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया । एक्सीडेन्ट से स्वयं तथा संदीप जैन व जीत्तू गुप्ता को कोई चोंट नहीं आया है किन्तु कार KIA SELTOS क्रमांक CG 04 QH 9005 क्षतिग्रस्त हो गया है । पुलिस ने 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























