खल्लारी
खल्लारी: गाली देने से रोकने पर महिला को पीटा, सिर में लगी चोट

खल्लारी। ग्राम कोकड़ी की निवासी सकुन बाई बघेल ने खल्लारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 31 मई 2026 की रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच गांव का निरंजन बांधे उसके घर के बाहर गली में गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से सकुन बाई के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा ईंट फेंककर हमला किया। घटना में महिला के सिर में चोट आई है। मामले के प्रत्यक्षदर्शी रामाधार सेवर और यादराम बंजारे ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1






























