महासुमंद

तुमगांव :कांपा पुल पर हादसा, ट्रक की ठोकर से कार डिवाइडर से टकराई

तुमगांव। ग्राम कांपा पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में कार चालक अभिषेक की रिपोर्ट पर तुमगांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर कुम्हारी, जिला दुर्ग निवासी अभिषेक एयरटेल टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी कार क्रमांक CG04LD0778 से निजी कार्य से बसना जा रहे थे। जब वह ग्राम कांपा पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG07CD0402 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ओवरटेक किया और उनकी कार के दाहिने हिस्से को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में अभिषेक को कोई शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन उनकी कार के दाहिने, बाएं, आगे और पीछे के हिस्से में नुकसान हुआ है।
पीड़ित की शिकायत पर तुमगांव पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम एवं धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!