महासमुंद

तुमगांव:बेखौफ रफ्तार का कहर, बाइक सवार परिवार सड़क पर गिरा

तुमगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पिरदा मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ललित ने तुमगांव पुलिस को बताया कि वह ग्राम बरभाठा का निवासी है और 1 जून 2026 की सुबह अपनी बुआ के घर भोरिंग से मोटरसाइकिल क्रमांक CG04PS4611 से घर लौट रहा था। उसके साथ उसकी मां विमला बाई और बहन धान बाई भी बाइक पर सवार थीं।
सुबह करीब 8:30 बजे पिरदा मोड़ से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचने पर पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HC2738 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
दुर्घटना में ललित को आंख के नीचे, सिर, घुटनों, हाथ और कंधे में चोटें आई हैं। वहीं उसकी मां विमला बाई को कमर और दोनों हाथों के पंजों में चोट लगी। घटना की प्रत्यक्षदर्शी उसकी मां और बहन धान बाई हैं।
शिकायत के आधार पर तुमगांव पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(ए)-बीएनएस एवं 281-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!