महासुमंद

तुमगांव :एनएच-53 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, टक्कर से पलटी टाटा पंच

तुमगांव :एनएच-53 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, टक्कर से पलटी टाटा पंच

तुमगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम कौंवाझर स्थित करणी कृपा प्लांट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस के अनुसार, ग्राम भटगांव जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी संतोष कुमार नाई (47) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 1 जून 2026 को अपनी टाटा पंच कार क्रमांक CG 04 PN 7712 से पत्नी संगीता (42), पुत्र संकल्प श्रीवास (14) और पुत्री श्रेया (9) के साथ रायपुर से अपने घर लौट रहे थे।

 

दोपहर करीब 2:50 बजे जब वे एनएच-53 पर ग्राम कौंवाझर स्थित करणी कृपा प्लांट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक WB 33 E 0786 के चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

हादसे में संतोष कुमार, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!