महासुमंद

महासमुंद:धारदार वस्तु से मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का  धारदार वस्तु से मारपीट   का मामला सामने आया है।अजय साहू  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिरकोनी में रहता है सब्जी का धंधा करता है दिनांक 07.02.25 को  बरबसपुर रोड किनारे बिरकोनी में अपना सब्जी ठेला लगाया था करीब शाम 06.30 बजे गिरवर साहू, गिरीश साहू, भेखलाल साहू आये और बोले के मेरे सब्जी दुकान के पास तुम सब्जी का ठेला मत लगाओ दूर में लगाओ कहकर  गंदी गंदी गालियां देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं गिरीश साहू द्वारा धारदार वस्तु से मारपीट किये। कुछ देर बाद भाई आनंद साहू एवं पिताजी तुलसी साहू लडाई झगडा को सुनकर बीच बचाव करने आये तो  भाई आनंद साहू एवं पिताजी तुलसी साहू को भी हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं भाई आनंद साहू को गिरीवर साहू द्वारा धारदार वस्तु से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये हैं, मारपीट करने से बायें आंख, बायें पैर एवं सिर में चोंटे आयी है एवं भाई आनंद साहू के बायें हाथ व सिर में चोंट आयी है घटना को देवनाथ साहू एवं शिवराज साहू देखें सुने एवं छुडाये हैं।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!