महासुमंद

महासमुंद: सब्जी का पसरा क्यों लगाया है कहकर पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत सब्जी  पसरा लगाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। भेखलाल साहू  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिरकोनी में रहता है कक्षा 08 वीं तक पढाई किया है सब्जी का धंधा करता है दिनांक 14.02.25 को  बरबसपुर रोड किनारे बिरकोनी में अपना सब्जी का पसरा लगाया था करीब शाम 06.30 बजे  गांव अजय साहू, आनंद साहू, तुलसी साहू, बुधयारिन साहू  पास आये और तू यहां पर पिताजी जी की जगह पर सब्जी का पसरा क्यों लगाया है कहकर सब्जी को फेंकने लगा मना करने पर भी नहीं माने और सभी एक राय होकर  गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं अजय साहू द्वारा पास में रखे डंडे से मारपीट किया है मारपीट करता देख पिताजी हन्नू राम साहू बीच बचाव करने आये तो उसे भी अजय साहू, आनंद साहू, बुधयारिन साहू द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। मारपीट करने से दाहिने हाथ की कलाई में चोंट लगा है दर्द हो रहा है एवं पिताजी के पीठ में चोंट लगा है। घटना को कांशी साहू एवं राजू देवांगन देखें सुने हैं।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!