महासमुंद
विश्व रेबीज दिवस पर 28 सितंबर को जिला पशु चिकित्सालय में विशेष संगोष्ठी

काकाखबरीलाल@डेस्करिपोर्टर। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुधन की सुरक्षा एवं पशुपालकों में रेबीज के प्रति जागरूकता बढ़ाने 28 सितंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक जिला पशु चिकित्सालय परिसर, महासमुंद में “रेबीज से बचाव ही सुरक्षा है” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों के पशुओं का रेबीज से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा पशुओं को रेबीज से सुरक्षित रखने के उपाय, समय पर टीकाकरण के महत्व तथा रेबीज की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। पशुपालकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर निःशुल्क टीकाकरण एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।
AD#1





























