छत्तीसगढ़पिथौरामहासमुंद

ऐसे आयोजनों से गांव में सुख शांति और समृद्धि आती है – संपत

रामकुमार नायक,रायपुर ब्यूरो काका ख़बरीलाल

नंद किशोर अग्रवाल।पिथौरा-समीपस्थ ग्राम अठारहगुडी मे हस्तकला स्व सहायता समूह द्वारा आयोजित अखंड रामायण का शुभारंभ नीलांचल सेवा समिति के अध्यक्ष व बसना नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल ने श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर किया किया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संपत अग्रवाल का ग्रामीणों ने गाजे बाजे वआतिशबाजी के साथ जोशिला स्वागत किया! श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहां की आज के युवा धार्मिक आयोजनों से दूर होते जा रहे हैं यही वजह है कि भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति हावी होती जा रही है ! ऐसे समय मे अखंड रामायण व अन्य धर्मिक आयोजन का होना भी नितान्त आवश्यक है ऐसे आयोजनों से गांव में सुख शांति और समृद्धि आती है साथ ही आपसी भाईचारा का वातावरण भी निर्मित होता है आयोजन समिति इसके लिए बधाई की पात्र है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत के सरपंच महेंद्र डरसेना ने महिला स्व सहायता समूह को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सब मिलकर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें क्योंकि जहां स्वच्छता होती है वही भगवान का वास होता है!कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित ही रामचंद्र जी हम सब के आदर्श हैं और सदैव रहेंगे लेकिन क्या हम सब श्री रामचंद्र जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर रहे हैं सिर्फ रामायण सुनने से ही हम अच्छे समाज का निर्माण नहीं कर सकते बल्कि उसके लिए हमें श्री रामचंद्र जी के आदर्शों को आत्मसात करना होगा! कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व सरपंच परसराम डरसेना सुरेंद्र पांडे रमाकांत उपाध्याय आयोजन समिति की अध्यक्ष कैकई नागआत्माराम पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा डेनियल पिटर मंचासीन थे कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार संतोष गुप्ता ने किया इस अवसर पर प्रमुख रुप शीतला डड़सेना अनीता डडसेना राजकुमारी डड़सेना नैना ठाकुर रामेश्वरी ठाकुर सुहद्रा ध्रुव तपस्वी धुवल लिलेश्वरि डरसेना आशीष प्रेमिन ध्रुव सविता डरसेना पुष्पा डडसेना नवीन साहू राहुल नायक सनी दत्ता उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!