पिथौरा

किचन गार्डन कि सब्जियों का उपयोग विद्यालय के मध्यान्ह भोजन में

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। शासकीय प्राथमिक शाला गोंगल संकुल केंद्र तुरेंगा में जनसहयोग से किचन गार्डन का निर्माण किया गया है जिसमे विभिन्न प्रकार की सब्जियां लगायी गयी है प्रधानपाठक दिनेश सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि किचन गार्डन में लाल भाजी,पालक भाजी,मूली,फूलगोभी,बंदी गोभी,टमाटर,भाटा,धनिया,मेथी लगाया गया जिसका उपयोग स्कूल के मध्यान्ह भोजन में किया जाता है जिसमे बच्चो को पौष्टिक भोजन की प्राप्ति होती है साथ ही किचन गार्डन की देखरेख के लिये विद्यालय में बच्चों का बाल कैबिनेट एवं इको क्लब का गठन किया गया है । जिसमे वो अपने पद और दायित्व का निर्वहन अच्छे ढंग से करते है तथा विद्यालय की स्वच्छता एवं स्कूल गतिविधि का ध्यान रखते है । उक्त जानकारी शिक्षक लुकेश्वर सिंह ध्रुव द्वारा दिया गया ।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!