पिथौरा नगर में हुआ श्याम समिति के तत्वाधान में फाल्गुन महोत्सव का आगाज.

–नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। पिथौरा नगर में करीब महीने भर से चल रही श्याम सेवा समिति की तैयारी के परिणाम स्वरूप आज दिनॉक 28.2 को शाम 4 बजे दो दिवसीय फाल्गुन महोतसव का आगाज हो गया।सुबह से ही श्याम सेवा समिति के कार्यकर्ता नगर के ह्रदय स्थल श्री हनुमान मंदिर मंदिर चौक में एकत्र होने शुरू हो गए थे।दोपहर होते होते वहां का नजारा खाटू मय हो गया।बाबा श्याम जी को नीले घोड़े से सुसज्जित रथ पर सवार करा कर ढोल नगाड़े के साथ ही दुर्ग से आये धमाल वाले बाबा श्याम का भजन बजाते हुवे श्री हनुमान मंदिर से नगर की महिलाएं तथा नागरिक हाथों में बाबा श्याम के निशान (झंडे)हाथों में ले कर रैली की शक्ल में निकल पड़े थे। रैली नगर के मंदिर चौक से बस स्टैंड होते हुए रामकुमार राजपूत मार्ग से होते हुवे अपने मुकाम किसान राइसमिल के सामने स्थित अपने दरबार मे पहुँची। रास्ते में भक्तों के द्वारा जगह जगह आरती उतार कर पूजा की गई।

पश्चात बाबा श्री श्याम जी का भब्य स्वागत के पश्चात बाबा की आरती की गई।तथा उनको यथा स्थान विराजमान किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा के स्वागत के साथ साथ रैली में साथ साथ चल रहे नाव युवकों के द्वारा फाटकों के साथ साथ भी की जा रही थी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में आज निशान यात्रा के अलावा कल दिनांक 29.2 को शाम फाल्गुन महोत्सव के तहत फुलों की होली खेली जाएगी।तथा बाहर से आये भजन गायक प्रियंका चौधरी दिल्ली से ,कुमार गिरिराज जय पुर तथा रुचीता तिवारी बिलासपुर के द्वारा भजन संध्या का अयोजन किया गया है। बता दें कि श्याम सेवा समिति के द्वारा आयोजित यह 5वां फाल्गुन महोत्सव है।हर बार उत्सव भब्य होता जा रहा है।आज के कार्यक्रम से ही समिति के सदस्य काफी उत्साहित लग रहे थे।समिति के द्वारा काफी प्रचार प्रसार के फलस्वरूप महोत्सव में पिथौरा केअलावा बाहर से झलप, तेंदुकोना ,सांकरा ,बागबाहरा,त बसना से भी भक्तों ने शिरकत की जिससे रैली में भीड़ काफी बढ़ गई।कार्यक्रम में बाहर से आने वाले भक्तों के लिए समिति के द्वारा रुकने तथा भोजन की ब्यवस्था भी की गई है।

























