सरायपाली

केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली में धुम धाम से मनाया जाता राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

(सरायपाली काकाखबरीलाल).

आज केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य राहुल देव और शिक्षकों ने सर् सी. वी. रमन जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया
इस मौके पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री राहुल कटारे ने डॉ सीवी रमन को नमन करते हुए उनकी उपलब्धियों एवं रमन प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी । इसके अलावा उन्होंने बहुत सी प्राचीन काल से चली आ रही कुछ परम्पराओं के पीछे के वैज्ञानिक तर्क को विद्यार्थियों को समझाया जैसे कि हम नदी में सिक्का क्यों डालते है या जब हम किसी से मिलते है तो हाथ जोड़कर नमस्कार क्यों करते  है।  उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विज्ञान दिवस का वार्षिक विषय है – विज्ञान में महिलाओं की अहम भूमिका।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ प्रियंका मिश्रा ने देश की पहली महिला वैज्ञानिक असीमा चटर्जी जी को याद किया और उन्होंने बताया कि महिलाएं विज्ञान के क्षेत्र व कई संस्थानों में नेतृत्व की भूमिका संभालकर देश का मान बढ़ा रहीं है।  छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बड़-चड़कर भाग लेते हुए विज्ञान पर कविता, प्रश्नोत्तरी, वैज्ञानिकों के जीवन वृत्त जानकारी, नाटक, मॉडल प्रदर्शनी आदि रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में प्राचार्य राहुल देव  ने कहा कि डॉ. सी. वी. रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज की तथा उनकी इसी उपलब्धि पर 1930 में विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि डॉ. रमन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं तथा देश के विकास में योगदान दें। इसी अवसर पर कक्षा सातवीं की छात्रा वृत्ति नायक को फरवरी महीने का सर्वश्रेष्ठ पुस्तक पाठक घोषित किया गया 
इस अवसर पर सदाशिव बीसी, सुदीप्त बारिक, हेमलाल चौधरी, तुलसराम धीवर, मल्लिका प्रधान, प्रियंका, मनीषा पटेल, नामिता चौधरी आदि उपस्थित रहे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!