महासमुंद:छट्टी कार्यक्रम की बात पर पिटाई मामला हुआ दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का राड से मारपीट का मामला सामने आया है।डाकेश्वरी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 12 पीटियाझर महासमुंद मे रहती है। बीए तक पढी है। ग्राम खमहरिया के रहने वाले है सास ससुर व देवर ग्राम खम्हरिया में रहते हैं । दिनांक 07.02.2026 के लगभग 02 से 02.30 बजे के मध्य ससुर जी खेमनाथ सिन्हा और देवर युवराज सिन्हा घर आये और बातचीत के दौरान बताये कि देवर युवराज सिन्हा के बच्चे का छट्टी कार्यक्रम दिनांक 08.02.2026 को रखा गया है कहकर बताने पर तब बोली कि साथ मे बच्चे डेविड सिन्हा का भी छट्टी कार्यक्रम रखवा देते एक साथ दोनो बच्चों का हो जाता। जिस बात को सुनकर देवर आवेश में आकर हम लोग क्यों करेंगे तुम्हारे बच्चे का छंट्ठी कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा और बाल को पकडकर मारपीट करने लगा उसी दौरान ससुर खेमनाथ सिन्हा बहुत बात करती है कहकर धक्का देकर अपने पहने जूंता निकालकर मारने लगा । विवाद को बढता देख पति राजेश सिन्हा बीच बचाव करने आया तो ससुर एवं देवर मिलकर हांथ मुक्का से मारपीट करने लगे उसी दौरान युवराज सिन्हा घर में पडे राड उठाकर राड से भी मारपीट किया । मारपीट करने से पति का सामने का दो दांत टुट गया व मुंह में चोंट लगा है । मारपीट करने से बांया पैर व कंधा में चोंट लगा व दर्द हो रहा है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 117(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















