पटेवा

पटेवा:सीमांकन करने नहीं देंगे कहकर मारपीट जानिए मामला

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला दर्ज किया गया है।अरशद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सिनोधा थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ0ग0) का निवासी है कक्षा 10 वीं तक पढा लिखा है कि  ग्राम सिनोधा के ईदगाह भाठा में हमारा काबिज जमीन है जिसके सीमांकन के लिये तहसील कार्यालय  पटेवा में आवेदन दिया था जिसके सीमांकन हेतु राजस्‍व विभाग से कर्मचारी अधिकारी दिनांक 06/02/2026 को आये थे उसी समय गांव का यासीन खान, मो0 रफीक खान एवं उसके परिवार के लोगों के द्वारा सीमांकन करने नहीं देंगे कहकर  गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुका व मो0 र‍फीक खान व मो0 सद्दाम खान के द्वारा लकडी के डण्‍डा से मारपीट  किया है और तीन दिवस के अंदर तुम्‍हारे घर को जला दूंगा और तुम्‍हे जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है तथा बीच बचाव करने आये युवराज ध्रुव को भी मो0 रफीक खान द्वारा डण्‍डा से मारपीट किया है मारपीट से  दाहिने हाथ, बायां पैर व युवराज ध्रुव को दाहिने हाथ की कलाई व सिर के पीछे चेथी में चोंट आकर दर्द हो रहा है। घटना को युवराज ध्रुव, रेहान खान, सलमान खान व  पत्नि सफीना परवीन देखे व सुने हैं।   पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!