पटेवा:अज्ञात कंटेनर ने कार को मारी ठोकर

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात कंटेनर ट्रक के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। सतवंत सिंग सलुजा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । हायर सेकेण्डरी तक पढा लिखा है । ग्राम झलप में छड़-सीमेन्ट की दुकान है । दिनांक 03.07.2025 को अपनी कार क्रमांक CG 06 GE 9510 में झलप से महासमुंद आ रहा था कि सुबह करीबन 11.00 बजे NH 53 रोड कृष्णा ढाबा के सामने पहुंचा था कि पीछे से आ रही अज्ञात कंटेनर ट्रक के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया । एक्सीडेन्ट से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है । किसी प्रकार की चोट नही आई व किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है । पुलिस ने 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















