पटेवा: युवक का मिला शव पुलिस जांच में जुटी

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत यूवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। सुखराम यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कसहीबाहरा थाना पिथौरा का निवासी है । रोजी मजदूरी करता है । तीन बच्चे है, सबसे छोटा बेटा शिवा यादव है । दिनांक 19.01.2025 को रात्रि करीबन 08.30 बजे अपने घर में था तभी बेटी धनेश्वरी यादव ने आकर बताया कि उसके मोबाईल में एक लड़के का फोटो आया है जिसकी हत्या हो गई है, जो कि भाई शिवा यादव जैसा दिख रहा है, जिसे देखा तो वह फोटो बेटे शिवा यादव का ही था, जिसकी हत्या हो गई है । जिसका शव ग्राम बरेकेल कला के एक मकान व खुले मैदान के पास पाया गया है, जिस पर अपनी बेटी धनेश्वरी यादव, अपने भाई तेजराम यादव, सेवकराम यादव तथा सरपंच प्रतिनिधि युगलकिशोर यादव के साथ ग्राम बरेकेल कला गया, जहां आस पास उपस्थित गांवा वालो एवं पुलिस वालो ने खुले मैदान से लगे हुए एक मकान के पीछे मिले शव को देखकर पहचानने कहा गया, जिस पर , बेटी धनेश्वरी, भाईयो ने शव को देखा तो वह बेटे शिवा यादव का शव था । उसके शरीर, चेहरे, सिर, गले में बहुत ज्यादा चोट का निशान था, उसके शरीर से बहुत सारा खून बहा था, जिससे उसके पहने हुए कपड़े काला जैकेट, सफेद शर्ट, नीला जींस में खून के निशान मौजूद था । बेटे के शव के पास सीमेन्ट कांक्रिट युक्त ईट तथा उसके टुकड़े पड़ा हुआ था, ऐसा लग रहा था जैसे उस पर सीमेन्ट कांक्रिट युक्त ईट से वार कर बेटे शिवा की हत्या की गई है । लड़का शिवा दिनांक 17.01.2025 के रात्रि 08.00 बजे घुमने जा रहा हूं कहकर बाहर गया था, उसने 17.01.2025 को ही सेकेण्ड हैण्ड मोटर सायकल लिया था । बेटा शिवा रेडमी-9 मोबाईल सेट में मोबाईल नंबर ********** चलाता था । बेटे के शव के पास उसका मोबाईल और मोटर सायकल नही मिला है, ऐसा लगता है कि मोबाईल एवं मोटर सायकल को उसके हत्यारे ले गए है । बेटे की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की गई है पुलिस ने 103(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























