पटेवा

पटेवा :ढाबे में घुसकर लाठी-डंडे से हमला, पिता और दो बेटों को किया घायल

पटेवा। ग्राम टुरीडीह स्थित एक ढाबे में गाड़ी धोने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने ढाबे में घुसकर संचालक और उसके दो बेटों पर लाठी-डंडे व टाइल्स के टुकड़ों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
प्रार्थी राजकुमार पाण्डेय पिता हरिहर पाण्डेय उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम टुरीडीह थाना पटेवा ने पुलिस को बताया कि रायतुम मोड़ के पास उनका “पाण्डेय ढाबा” संचालित होता है, जिसे वह अपने पुत्र सोनू पाण्डेय और नितेश पाण्डेय के साथ चलाते हैं।
घटना 20 मई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की बताई गई है। आरोप है कि शेखर जोगी ढाबे में आया और गाड़ी धोने के लिए सर्विसिंग पाइप निकालकर ले जाने लगा। इस पर नितेश पाण्डेय ने उसे मना किया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद शेखर जोगी वहां से चला गया।
कुछ देर बाद शेखर जोगी अपने पिता घनश्याम जोगी, भाई धनेश्वर जोगी, देवा जोगी, सुरज जोगी, भूरवा जोगी तथा अन्य लोगों के साथ ढाबे पर पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और ढाबे के अंदर घुसकर लाठी-डंडों एवं टाइल्स के टुकड़ों से हमला कर दिया।
हमले में राजकुमार पाण्डेय के सिर और दाहिने हाथ, सोनू पाण्डेय के सिर और बाएं हाथ तथा नितेश पाण्डेय के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों के अनुसार मारपीट में काफी खून बहा। मौके पर मौजूद रोहित यादव और लेखराम यादव ने बीच-बचाव कर जान बचाई।
पुलिस ने घनश्याम जोगी, शेखर जोगी, देवा जोगी, धनेश्वर जोगी, सुरज जोगी, भूरवा जोगी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 191(2), 296, 331(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!