पटेवा

पटेवा:स्कूल से लौट रही छात्राओं को पिकअप ने कुचला, सिर व पैर में आई चोटें

पटेवा।क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे पिकअप वाहन की चपेट में आने से दो स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। घटना 30 जुलाई 2026 की शाम लगभग 4:10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित लखनपुर पड़ाव के पास हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ढांक निवासी तुलेश्वरी साहू (16 वर्ष), जो हाई स्कूल झलप की छात्रा है, अपनी सहेली नाजमिन परवीन के साथ स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान झलप की ओर से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक OD17AA4339 के चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद हाई स्कूल झलप के ईको वाहन चालक ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायल छात्राओं को तत्काल सियाराम अस्पताल, झलप पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
दुर्घटना में तुलेश्वरी साहू के सिर, चेहरे एवं बाएं पैर में चोटें आई हैं, जबकि उसकी सहेली नाजमिन परवीन के पैर में चोट लगी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!