पटेवा: देखकर क्यो हस रहे हो कहकर डंडे से पिटाई

पटेवा (काकाखबरीलाल ). आरक्षी केंद्र में विकास ने रिपोर्टदर्ज कराया किवह ग्राम पटेवा का रहने वाला है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा में इस वर्ष कक्षा 12वी की पढाई कर रहा है रोजाना कि तरह दिनांक 18/01/2023 को पढाई करने स्कूल आया था स्कूल की छुट्टी शाम करीबन 04 बजे होने से अपने दोस्त तुषार साहू के साथ पैदल घर पटेवा की ओर जा रहे थे कि शाम करीबन 04-15 बजे गांधी चौक के पास पहुंचे थे और आपस में बातचीत कर हसते हुये जा रहे थे कि गांव का संतराम ध्रुव गांधी चौक के पास पहले से खडा था और संतराम बोला कि तुम मुझे देखकर क्यो हस रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा वही पास में पडे डंडा से सिर में मारकर चोट पहुंचाया है तथा झुमा झटकी से गला में चोट व खरोज आया है। मारपीट लडाई झगडा को तुषार साहू, संतोष निषाद एवं दुलार साहू देखे सुने व बीच बचाव किये है। जाते जाते संतराम ध्रुव जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























