पटेवा

पटेवा: पति ने की पत्नी की ईट के टुकड़े से मारपीट

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पति ने पत्नी की ईट के टुकड़े से मारपीट की जिस पर मामला दर्ज किया गया है।आरती खुटे ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम बरभाठा मे रहती है पढी-लिखी नही है रोजी मजदुरी का काम करती है  दो बच्चे है, पति चुनुराम खुटे है वह खुद शराब पीता व दुसरे लोगो को भी शराब पिलाता है, दिनांक 27/02/2026 के लगभग 11/00 बजे अपने पति चुनुराम  खुटे को दुसरे लोगो को शराब पिलाने से मना की तो तुम मना करने वाली कौन होती हो कहकर गंदी-गंदी गालियां मेरे घर से भाग जा नही तो जान से मार दुंगा कहकर धमकी देकर ईट के तुकडा को पकडकर मुह के जबडा को मारा है, जिससे चोट लगा है और चोट का ईलाज कराने पति  बागबाहरा के शासकीय अस्पताल व जिला अस्पताल महासमुंद  और एन सी सी अस्पताल झलप में ले गया था और झलप में ईलाज चल रहा था, जबडा का चोट अभी भी ठीक नही हुआ है , पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!