पटेवा : मुक्तांजली वाहन ने बाईक को मारी ठोकर मामला दर्ज

रवि ने पटेवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम ठाना थाना आमगांव जिला गोदिंया महाराष्ट्र का निवासी है । गांवो में घुमघुम कर झुमर बेचता है । दिनांक 03/06/2022 को ग्राम गड़बेड़ा थाना पिथौरा से स्वयं अपने परिवार के साथ अपने मोटर सायकल से एवं जितेन्द्र रावत अपने परिवार के साथ अपने मोटर सायकल से तथा मेरा छोटा भाई करन सोनवानी अपने पत्नी पुजा सोनवानी, लड़का आरूष सोनवानी, बेटी आरूषि सोनवानी के साथ अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CX 7420 से ग्राम गड़बेड़ा से NH 53 रोड होते आरंग जा रहे थे । करन सोनवानी अपने मोटर सायकल में अपने परिवार के साथ आगे आगे जा रहे थे, स्वयं एवं तिजेन्द्र रावत भी अपने परिवार के साथ अपने अपने मोटर सायकल से पीछे पीछे जा रहे थे । कि दोपहर करीबन 11-00 बजे NH 53 रोड छिन्दौली चौक के
पहुंचे थे कि झलप से रायपुर की ओर जा रही मुक्तांजली वाहन क्रमांक MP 09 AD 0339 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर करन सोनवानी के मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CX 7420 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे मोटर सायकल सहित करन सोनवानी एवं पूजा सोनवानी, आरूष, आरूषि चारो गिर गये । एक्सीडेन्ट से मेरे भाई करन सोनवानी के चेहरा, दोनो हाथ की कलाई, बांये पैर, पीठ में चोट आया है तथा मोटर सायकल के पीछे बैठी पुजा सोनवानी के दोनो पैर, दाहिने हाथ के कंधा, कमर में तथा आरूष के सिर, नाक, मुंह, चेहरा, बांये पैर में तथा आरूषि के बांये हाथ, दोनो पैर में चोट आया है । एम्बुलेंस 108 वाहन आने पर चारो को ईलाज हेतु पटेवा सरकारी अस्पताल लेकर आये है पुलिस ने 337-IPC, 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























