पटेवा

पटेवा:अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत जानिए मामला

महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को रायपुर से सरायपाली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम तोरला पड़ाव के आगे पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में थाना तुमगांव में प्रारंभिक मर्ग कायम कर जांच की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण “पॉलीट्रॉमा एवं उससे उत्पन्न जटिलताएं” बताया गया तथा मृत्यु की प्रकृति दुर्घटनाजन्य (Accidental in Nature) होना उल्लेखित किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर यह पाया गया कि अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस पर थाना पटेवा में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान स्थापित करने तथा दुर्घटना में शामिल वाहन एवं उसके चालक की तलाश की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!