पटेवा: गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।अजय टोन्ड्रे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम छिंदौली का निवासी है स्नातक तक पढा लिखा है गांम में स्वयं का किराना दुकान चलाता है कि दिनांक 15/05/2026के सुबह करीबन 06/00 बजे सुबह जब वह अपने किराना दुकान को खोल रहा था तभी नागेश निराला आया और तुम्हारे जामुन पेड का डंगाल रात में आंधी तुफान से टूटकर हमारे ब्यारा में लगे नींबू के पेड में गिर गया है जिससे नींबू पेड को नुकसान पहुंचा है कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा तब उसको समझाया कि गाली गलौच क्यों कर रहे हो आंधी तुफान से गिरा है झाड के डंगाल को काटकर हटा दूंगा तभी नागेश की मां देवकुंवर निराला भी दुकान के सामने गली में आ गयी और वो भी अश्लील गाली गलौच करने लगी व नागेश निराला द्वारा धक्का मुक्की करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा व जान से मारने की धमकी दिया है मारपीट से सीना व हाथ में चोट का निशान है एवं बडे भाई अनिल टोन्ड्रे के चेहरा में चोंट खरोच का निशान है मारपीट गाली गलौच को बडा भाई अनिल कुमार टोन्ड्रे , पडोसी लिखेश जोगी देखे सुने व बीच बचाव किये हैं पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























