सरायपाली

सरायपाली:अवैध महुआ शराब बिक्री की तैयारी में युवक गिरफ्तार, 10 लीटर शराब जब्त

सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सरायपाली में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गंधेलडीपा नूनपानी निवासी एक व्यक्ति केन्दूढार-गंधेलडीपा मार्ग स्थित पानी टंकी के पास अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कामता प्रसाद (37 वर्ष), पिता ननकी प्रसाद, निवासी गंधेलडीपा नूनपानी, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा परीक्षण के लिए नमूना भी सुरक्षित किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!