बसना

अब सरायपाली में हर गुरुवार मिलेगा न्यूरो विशेषज्ञ का परामर्श, डॉ. वैभव धवली देंगे सेवाएं

सरायपाली। मस्तिष्क, रीढ़ एवं नसों से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार को न्यूरो विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होंगी। अग्रवाल नर्सिंग होम एवं अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक द्वारा न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली की विशेष परामर्श सेवा प्रारंभ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई 2026 से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों को न्यूरो संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी। डॉ. वैभव धवली एमबीबीएस, एमएस एवं एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) विशेषज्ञ हैं तथा मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं।
इस विशेष परामर्श सेवा के माध्यम से सिरदर्द, लकवा, मिर्गी, रीढ़ की हड्डी की समस्याएं, नसों में दर्द, ब्रेन एवं स्पाइन से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
यह सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, आईडीबीआई बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए मरीज 9303623130, 7773086100 एवं 9174335366 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!