बसना

बसना : ढाबा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार की मौत

बसना (काकाखबरीलाल) . आरक्षी केद्र में रामेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खरोरा का निवासी है कि दिनांक 19/08/2023 के रात्रि में 08-10 बजे गांव का चन्द्रशेखर नाग मोबाईल के माध्यम से सूचना दिया और बताया कि तिवारी ढाबा के पास गुटखा खाने के लिये रूका था तभी राजकुमार गिरी अपने सुपर एक्सल मो0सा0 सोल्ड से खरोरा से बसना की ओर एनएच 53 रोड होते जा रहा था बिहारी ढाबा और तिवारी ढाब के मध्य के पास पहुंचा था कि सरायपाली से रायपुर की ओर जा रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर सुपर एक्सल मो0सा0 में सवार राजकुमार गिरी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे राजकुमार मो0सा0 सहित नीचे गिर गया है चोट लगा है और मो0सा0 क्षतिग्रस्त हो गया है बताने पर तुरंत एनएच 53 रोड बिहारी ढाबा के पास पहुंचा और देखा तो पिताजी को गंभीर चोट लगा हुआ खुन निकल रहा था और मो0सा0 क्षतिग्रस्त हालत में वही पढा था। पिताजी राजकुमार गिरी को उपचार हेतु सीएचसी बसना लेकर आये जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताया। अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिताजी के सुपर एक्सल मो0सा0 सोल्ड को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से आई चोट के कारण मृत्यु हुआ है। पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!