बसना

बसना में फेफड़ों की बीमारियों के लिए विशेषज्ञ इलाज की सुविधा, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विशेषज्ञ ने संभाली जिम्मेदारी

बसना । क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब फेफड़ों एवं श्वास संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एमडी (रेस्पिरेटरी मेडिसिन) एवं चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी द्वारा श्वसन रोगों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी, टी.बी. (क्षय रोग), सीओपीडी (COPD) तथा स्लीप एपनिया जैसी फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाएगा। अस्पताल NABH प्रमाणित है, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा पात्र मरीजों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिलेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें लंबे समय से खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न या अन्य श्वसन संबंधी समस्या हो तो समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं।
संपर्क:
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
मो.: 84618-11000, 77730-86100

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!