बसना

बसना:हसिया से हमला, पति-पत्नी घायल जानिए मामला

बसना। थाना क्षेत्र के ग्राम अरेकेलडीपा में आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। ग्राम अरेकेलडीपा निवासी नियाज खान ने पुलिस को बताया कि 22 मई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले का अलकाश हुसैन उसके घर के पास पहुंचकर बिना किसी कारण  गंदी गालियां देने लगा।
नियाज खान द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे पैसुल (हसिया) से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी बेबी मुस्कान के साथ भी आरोपी ने मारपीट की, जिससे उसकी बायीं कोहनी में चोट लगी। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची भाभी को भी आरोपी ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।
घटना के दौरान नदीम खान सहित मोहल्ले के सुरेश कुमार और गुलजार खान ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!