बसना: गाली गलौज कर मारपीट मामला दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र भंवरपुर अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।देवसिंह निषाद ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम बिलखण्ड चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 का निवासी है कि आज सुबह 07 बजे अपने घर पर चाय पी रहा था उसी समय भतीजा अर्जुन पिता जलसिंह व नकुल पिता जलसिंह दोनो के द्वारा आवाज देकर बाहर बुलाकर गाली गलौच करते हुए मारपीट किये है गाली गलौच व मारपीट का आवाज सुनकर पत्नी मोहरमति बीच बचाव करने आयी तो उक्त दोनो के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किया गया जिससे पत्नी को भी चोंट आयी है व दाहिना हाथ के हथेली में चोंट लगकर खुन निकला है तथा शरीर के अन्य हिस्से में दर्द है अर्जुन व नकुल के द्वारा दो पहिये वाहन TVS EXEL को भी ईट पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिये हैं तथा जान से मारने की भी धमकी दिये हैं विधित हो की दोनों भाईयों के मध्य जमीन का आपसी बटवारा होकर पृथक ऋण पुस्तीका प्राप्त हो चुका है तथा अपने हिस्से बटवारे की भुमि पर काबिज हूं तथा कास्त कारी करते आ रहा हूं भतीजों के द्वारा मारपीट किया जाना अनुचित है भतिजों का आदत शराबी व गुण्डे किस्म के इंसान है और आये दिन किसी न किसी के साथ गाली गलौच व मारपीट करते रहते है जिससे गांव मोहल्ले का माहोल खराब रहता है और उनके इस तरह के कृत्य से मोहल्ले वाले काफी परेशान रहते है उक्त घटना को गांव के करमसिह पिता केन्दा व अन्य लोग देखे हैं और बीच बचाव किये हैं नही तो अर्जुन व नकुल किसी अनहोनी घटना घटित कर देते पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(1)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























