महासुमंद

महासमुंद: तु कौन होता है  बोलने वाला कहते पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है।केसरीचंद साहू ने पुलिस को बताया कि वह  वार्ड नंबर 14 डां. ललवानी गली महासमुंद में रहता है। सब्जी भाजी बेचने का काम करता है ।  प्रतिदिन की भाति दिनांक 24/06/2025 को स्वंय  और  बेटा नागेन्द्र कुमार साहू उम्र करीबन 28 साल सब्जी बेचने के लिये सब्जी मार्केट महासमुंद गये थे , सब्जी भाजी बेचकर रात्रि 08:30 बजे तक घर आ गये  बेटा खाना खाकर बस स्टैण्ड की ओर टहलने निकल गया रात्रि 09.00 से 10:00 बजे के बीच महासमुंद रैन बसेरा बस स्टैण्ड के पीछे में दीपक यादव के साथ सुलेमान खान व अन्य 01 का वाद विवाद हो रहा था तथा जिसे बेटे नागेन्द्र के द्वारा वाद विवाद क्यो कर रहे हो कहने पर तु कौन होता है  बोलने वाला बोलते हुये  बेटे सुलेमान खान उठाकर जमीन में पटक दिया तथा दोनो एक राय होकर  बेटे को गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किये है। मारपीट करने से बेटे के सिर में चोट लगकर खून निकला है। घटना को दीपक यादव, सुरेन्द्र गौतम उर्फ चिन्नू देखे सुने है।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!