तुमगांव:खेत में खाद छिडकने गए युवक की बाईक पार


तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में देवचरण रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वह तेन्दूवाही थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है। दिनांक 19.03.2024 को जीजा लखन कोसले दुपहिया वाहन सुपर एक्सल क्रमांक CG 04 FC 7904 काला रंग को लेकर तुमगांव खार अपने खेत में खातु छिडकने गया था । करीबन 11.00 बजे जो उक्त वाहन को NH 53 रोड भोरिंग ओवरब्रिज के ऊपर खडी कर खेत में खातु छिडकने चला गया था । कुछ देर बाद जीजा वापस आकर देखा तो दुपहिया वाहन नहीं था जिसे आसपास पता किया पता नहीं चला। घटना दिनांक से अबतक वाहन का पता तलाश कर रहा था जो नहीं मिला। उक्त वाहन को किसी अज्ञात व्यक्तिं द्वारा चोरी कर ले जाने पर दिनांक 04.04.24 को दुपहिया वाहन सुपर एक्सल क्रमांक CG 04 FC 7904 काला रंग जिसका चेचिस नंबर MD621BD10A2B05871 एवं इंजन नंबर OD1BA1375072 कीमती 7,000/- रूपये है पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























