तुमगांव: चाकू से किया हमला जानिए मामला

तुमगांव । आरक्षी केंद्र अंतर्गत चाकू से मारपीट का मामला सामने आया है। तरूण साहू ने पुलिस को बताया कि वह निवासी वार्ड नं0 11 भांठापारा जोबा थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है । मकान ठेकेदारी का काम करता है । दिनांक 22/01/2026 को ग्राम जोबा में राम मंदिर निर्माण का शोभायात्रा निकाले थे जिसमें स्वयं एवं पिता रामनारायण साहू और गांव के अन्य लोग भी सामिल थे । शोभायात्रा के दौरान रात्रि करीबन 07.30 बजे गांव के समारू डहरिया के घर के सामने रोड में शोभा यात्रा पहुंचा था तभी गांव का रूपेश मन्नाडे अपने हांथ में चाकु लेकर शोभा यात्रा में नाचने लगा जिसे योगेन्धर यादव , वासदेव ध्रुव एवं मनीष यादव चाकू लेकर नाचने के लिए मना किये तब रूपेश मन्नाडे इन लोगो के साथ झगडा लडाई करने लगा जिसे छुडाने के लिए पिताजी रामनारायण साहू गया तब उसे रूपेश मन्नाडे द्वारा अपने हांथ में रखे चाकु से पेट के बांए तरफ वार किया जिससे चोंट लगकर खून निकलने लगा तब स्वयं भी अपने पिताजी को खून से लतपथ देखकर छुडाने गया तो स्वयं को भी रूपेश मन्नाडे द्वारा चाकू से हमला किया जिससे दाहिने हांथ के उंगली में चोंट लगा है । लडाई झगडा को छुडाने के दौरान योगेन्धर यादव के गले के पास भी हल्का चोंट लगा फिर रूपेश मन्नाडे अपने घर की ओर भाग गया । पिताजी को पेट में गंभीर चोंट लगने से तुरंत ईलाज हेतु शासकिय अस्पताल तुमगांव लेकर गये जहां उसे रिफर करने पर RLC हास्पिटल महासमुंद ईलाज हेतु ले गये जहां उसका ईलाज चल रहा है । पुलिस ने 117(2)-BNS, 118(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















