महासमुंद: हाथ मुक्का से पिटाई मामला हुआ दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। प्रकाश चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलसोण्डा थाना व जिला महासमुद का निवासी है, बी कांम प्रथम वर्ष की पढाई किया है खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 09/09/2025 के रात करीब 09/30 बजे लडका दिब्यांशु चन्द्राकर ने फोन कर बताया कि भाई चिराग चन्द्राकर को पारधी पारा बेलसोण्डा के श्रीराम पारधी एवं संतोष पारधी, नागन पारधी, कमलेश पारधी सभी एक राय होकर अश्लीेल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं श्रीराम पारधी द्वारा डंडा से मारपीट किया है जिसकी जानकारी गांव के लोगो से पता चलने पर पारधी पारा बेलसोण्डा गया तो देखा की भाई चिराग चन्द्राकर को डायल 112 पुलिस वाहन मे बैठाकर जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये, बताये। तब स्वयं और लडका दिब्यांशु चन्द्राकर के साथ जिला अस्पपताल महासमुंद गये जहा लडका चिराग चन्द्राकर का ईलाज चल रहा था, अपने बेटा चिराग चन्द्राकर से पुछा क्या हुआ था तब चिराग बताया कि गणेश विशर्जन करते समय श्रीराम पारधी एवं संतोष पारधी, नागन पारधी, कमलेश पारधी के साथ वाद विवाद हुआ था उसी बात को लेकर सभी एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से एवं श्रीराम पारधी द्वारा अपने हाथ मे रखे डंडा से मारपीट किया , मारपीट से सिर, दोनो हाथ, पैर ,पीठ एवं शरीर के अन्यश हिस्से में चोटे आयी है, बताया। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















