महासुमंद

महासमुंद: नुकीले वस्तु से वार जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत  पुरानी रंजीशवश  गाली गलौज कर नुकीले वस्तु से मारपीट का मामला सामने आया है।संतोष ने पुलिस को बताया कि वह  वार्ड नंबर 02  पारधीपारा बेलसोण्डा में रहता है कक्षा तीसरी तक पढा लिखा है मजदुरी का काम करता है । दिनांक 09/09/2025 के रात करीब 08 बजे  बेटा अजय पारधी खाना खाकर घर के बाहर निकला था तभी राकेश ध्रुव, चिराग चन्द्राकर व जितेश पारधी आकर पुरानी रंजीशवश बेटे के साथ वाद विवाद कर गंदी गंदी गाली गलौज करने लगे  बेटे द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर, तु कौन होता है  बोलते हुये तीनो एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिये तथा जितेश पारधी द्वारा किसी नकुली वस्तु से  बेटे के छाती के निचले हिस्से व बांये जांघ में मारा जिससे खुन निकला है व मारपीट करने से  बेटे के कमर,छाती के पास, जांघ, हाथ, पीठ मे चोट लगकर दर्द होना बता रहा है। घटना के लोकेश और आर्यन देखे सुने है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!