महासुमंद

तुमगांव:पीकअप वाहन  चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर साईकिल सवार को मारी ठोकर

तुमगांव@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत पीकअप वाहन  चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर साईकिल सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया  जिस पर मामला दर्ज किया गया है।सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खपरी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद का निवासी है, Saboo L.P.G Gas बेलसोंडा में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है। दिनांक 09/06/2025 को  मामा का लडका उदय निषाद फोन कर बताया कि फुफा किशुन निषाद का एक्सीडेंट हो गया है जो बिरकोनी में काम करके वापस अपने ग्राम गोपालपुर सायकल से घर आ रहा था कि शान ए पंजाब ढाबा के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 PW 3913 के चालक द्वारा तेज  एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है जिससे किशुन निषाद के दोनो पैर, सिर, दोनो हाथ में चोटे आई है जिसे 112 के माध्यम से सीएचसी तुमगांव में लेकर गये है।   सूचना पाकर मैं सीएचसी तुमगांव गया जहां मौसा किशुन निषाद का प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर सोहम अस्पताल महासमुंद ले जाकर भर्ती किये है  जहां उसका इलाज चल  रहा है।  पुलिस ने184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!